फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिले में अब तक 35 डेंगू के मामले, अस्पतालों में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता, फॉगिंग और सर्विलांस अभियान तेज
विज्ञापन

मरीज की 10 दिनों तक नियमित निगरानी हो रही
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। मानसून और पोस्ट-मानसून सीजन के दौरान डेंगू के मामले भी बढ़ रहे हैं। जिले के रख अंब टाली क्षेत्र में अधिक मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक कुल 35 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सांबा पूरी तरह सतर्क है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विदी भटियाल ने बताया कि जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान, फॉगिंग, सर्विलांस और मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है।

डॉ भटियाल ने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने से फैलने वाली वायरल बीमारी है। इससे बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपाय लोगों को जागरूक करना है। स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में आक्रामक सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियान चला रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अलग बेड आरक्षित किए गए हैं और जिला अस्पताल में एलाइजा जांच की सुविधा उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि होती है तो उसी दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंचकर फॉगिंग, एंटी-लार्वा स्प्रे और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने का कार्य करती है। साथ ही मरीज की 10 दिनों तक नियमित निगरानी भी की जाती है।

सीएमओ ने बताया कि रख अंब टाली क्षेत्र में डेंगू मामलों में बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। डॉक्टरों, एपिडेमियोलॉजिस्ट, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, बीएमओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने क्षेत्र का दौरा कर जागरूकता शिविर लगाए, विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए तथा मरीजों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की।

डॉ. भतियाल ने लोगों से अपील की कि घर और आसपास कहीं भी साफ पानी जमा न होने दें। कूलर, एसी की ट्रे, फ्रिज की वेस्ट वाटर ट्रे, गमलों की प्लेट, पुराने टायर, डिब्बे और अन्य ऐसे बर्तनों को नियमित रूप से साफ करें जिनमें पानी इकट्ठा हो सकता है। इसके अलावा पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छररोधी क्रीम का इस्तेमाल करें तथा घरों की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 35 मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकांश मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल केवल 8 से 10 मरीजों में बुखार के लक्षण हैं, जिनकी हालत स्थिर है और किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार की पूरी व्यवस्था

सीएमओ ने बताया कि डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, शरीर और जोड़ों में तेज दर्द, आंखों के पीछे दर्द, मतली, उल्टी और शरीर पर चकत्ते शामिल हैं। गंभीर मामलों में प्लेटलेट्स कम होने के कारण नाक, मसूड़ों या शरीर के अंदर रक्तस्राव भी हो सकता है। हालांकि जिले में अब तक ऐसा कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है और जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में उपचार की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें