फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 3339 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जम्मू-कश्मीर लीगल सर्विसेज अथारिटी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस अली मोहम्मद मागरे के दिशानिर्देश पर जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को एकदिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन हुआ। इसमें 3461 केस आए, जिनमें से 3339 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं, 11470397 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

लोक अदालत में चार बेंच लगाए गए थे। पहले बेंच में जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी के चेयरमैन, प्रिंसिपल जिला एवं सेशन जज आरएन वातल, अथारिटी की सचिव रेखा कपूूर निश्चल और बार एसोसिएशन के प्रधान विजय कुमार शर्मा मौजूद रहे। दूसरे बेंच में सीजेएम अदनान सईद, अतिरिक्त स्पेशल मोबाइल जज आसमा चौधरी और एडवोकेट केके दूबे मौजूद रहे। तीसरे बेंच में सब जज मनोज कुमार परिहार, मुंसिफ संदीप सेन और बार एसोसिएशन कटड़ा के प्रधान परवेश शर्मा उपस्थित रहे। चौथे बेंच में मुंसिफ माहौर महावीर सिंह, बार एशोशिएसन माहौर के प्रधान अब्दुल गनी भट्ट और एडवोकेट एमडी सिंह ने केसों का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें