स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र की ओर से घोषित राष्ट्रपति पदक विजेताओं की सूची में रियासत के 33 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन्हें विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।
विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक पाने वालों में आईजी (सिक्योरिटी) जगजीत कुमार और डीआईजी (सीआईडी, जम्मू) अली मोहम्मद शामिल हैं। डीजी के राजेंद्रा कुमार ने पदक पाने वाले पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि लोगोें की सेवा में समर्पण की भावना के साथ काम करें।
सराहनीय सेवाओं के लिए पदक पाने वालों में एएसआई मोहम्मद याकूब भट, डीएसपी (पीटीडब्ल्यूएस) जावेद इकबाल, इंस्पेक्टर (पुलिस हेडक्वार्टर) सैयद सज्जाद हुसैन, हेड कांस्टेबल (सीआईडी टेक्निकल सेल, जम्मू) वीरजी पंडिता, इंस्पेक्टर (विजिलेंस कश्मीर) मोहम्मद रफी पर्रे, हेड कांस्टेबल (आईआरपी, 18वीं बटालियन) फारूक अहमद मार्गे, डीएसपी (एसएसजी) राशिद खान, एसएसपी (सीआईडी, जम्मू) वीरेंद्र शर्मा, सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल हेड क्वार्टर) बशीर अहमद मार्गे, डीएसपी (सीआईडी, सेल नई दिल्ली) एजाज अहमद भट, हेड कांस्टेबल (एसओजी) गुलाम मोहिउद्दीन वानी, हेड कांस्टेबल (जेकेएपी 12वीं बटालियन) रछपाल सिंह, डीएसपी (हेडक्वार्टर श्रीनगर) अब्दुल अजीज कादरी, एसडीपीओ (हजरतबल) जाहिद अहमद लोन, हेड कांस्टेबल (जेकेएपी 13वीं बटालियन) गुलाम मोहिउद्दीन तांत्रे, डीएसपी (एसटीसी शेरी) रविंद्र पाल सिंह और डीएसपी (वेलफेयर, हेडक्वार्टर) मधु बंद्राल शामिल हैं।
वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में एडिशनल एसपी शब्बीर नवाब, हेड कांस्टेबल मोहम्मद रफीक मलिक, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अमीन रेशी, एसपी शेख जुल्फीकार आजाद, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अल्ताफ डार, हेड कांस्टेबल अथर परवेज, कांस्टेबल फैयज अहमद खांडे, कांस्टेबल जसपाल शर्मा, डीएसपी मोहम्मद शफीक, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद सलीम, सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मंजूर अहमद मीर, एसडीपीओ परवेज अहमद डार, डीएसपी एजाज रसूल मीर और सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल परवेज अहमद डार शामिल हैं।
चार अफसरों को शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल
जम्मू। रियासती सरकार ने सराहनीय सेवाओं के लिए चार पुलिस अफसरों को शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल से नवाजा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित होने वाले पुलिस अफसरों में आईजी (आईआरपी) योगिंदर कौल, डीआईजी (डोडा-किश्तवाड़-रामबन) निसार अहमद, मुख्य अभियोग अधिकारी (सिक्योरिटी हेडक्वार्टर) लायक अहमद डार और एसडीपीओ (अवंतीपोरा) परवेज अहमद डार शामिल हैं। इस मौके पर 38 पुलिस अधिकारियों को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल भी प्रदान किए गए, जिन्होंने 2014-15 में कर्तव्य का निर्वाह करते हुए असाधारण उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।