फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाईकोर्ट को मिले दो बार रूम और कोर्ट रूम

विज्ञापन
रिबन काटकर कोर्ट रूम का उद्घाटन करते मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान  स्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने हाईकोर्ट परिसर के भूतल पर नवनिर्मित कोर्ट रूम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश ने महिला अधिवक्ताओं के बार रूम और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बार रूम का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की जम्मू विंग में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से इस कोर्ट रूम और बार रूमों का निर्माण किया गया है। लंबे समय से इनकी मांग की जा रही थी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बार रूमों के उद्घाटन के लिए मुख्य न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया। इस दौरान हाईकोर्ट के न्यायाधीश अतुल श्रीधरन, सिंधु शर्मा, रजनेश ओसवाल, मोहम्मद अकरम चौधरी, मोक्ष खजूरिया काजमी, वसीम सादिक नरगल और राजेश सेखरी मौजूद रहे। इनके साथ ही रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम और बार एसोसिएशन के प्रधान निर्मल कोतवाल भी मौके पर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें