फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्र ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सुभाष नगर मोहल्ले में वीरवार दोपहर को संदिग्ध हालत में 12वीं के विद्यार्थी का शव फंदे से लटकता बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा। बताया जाता है कि स्कूल से विद्यार्थी की शिकायतें घर पहुंच रही थीं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे सुजल मगोत्रा निवासी क्रिमची वर्तमान सुभाष नगर को परिवार ने फंदे से लटकते देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि विद्यार्थी शहर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। पिछले कुछ दिनों से उसकी शिकायतें घर पहुंच रही थीं और इन शिकायतों को लेकर वह काफी परेशान था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारण के बारे में पता चल सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें