फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने से रोका तो कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। एक किसान को खेतों में कूड़ा और प्लास्टिक फेंकने से मना करना महंगा पड़ गया। दूसरे पक्ष ने तेजधार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उक्त मामला कनाल गांव का है, जहां खेतों में काम कर रहे किसान सजीत शर्मा पुत्र बिशन दास ने पड़ोसियों को कचरा और प्लास्टिक फेंकने से मना किया। इस पर पड़ोसी भड़क गए और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। बिश्नाह पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें