जम्मू। अमरनाथ यात्रा को लेकर पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में साधुओं का पंजीकरण किया गया। मंगलवार को 244 साधुओं ने पंजीकरण करवाया है। इसमें 21 महिला साधु भी शामिल है। वहीं, राम मंदिर में माहौल भक्तिमय है। मंदिर हाल में भोले बाबा के जयकारे खूब लग रहे हैं। पंजीकरण से पहले श्रद्धालुओं का मेडिकल भी किया गया।