फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत रथ ने चीफ जस्टिस की जिप्सी की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गलत साइड पर जा रही हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की एस्कार्ट जिप्सी को आईजी ट्रैफिक पुलिस बसंत रथ ने जब्त कर दिया। यह मामला न्यू प्लाट इलाके का है। यहां से चीफ जस्टिस का काफिला गुजर रहा था, तभी एस्कार्ट जिप्सी गलत साइड जाने लगी। बसंत रथ ने वहां पर नाका लगाया हुआ था। उन्होंने इसे जब्त कर लिया। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर बसंत ने नाके लगाकर वाहनों के चालान काटे। विधायक होस्टल की तरफ भी वह गए। पिछले कई दिनों से आईएएस, आईपीएस, नेताओं और कारोबारियों आदि के सगे संबंधियों के वाहनों के बसंत की ओर से चालान काटे जा रहे हैं। वह नियमाें का उल्लंघन करने वाले किसी शख्स को नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें