फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं, इसलिए युवाओं को सरकार बना रही हुनरमंद

विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

उधमपुर। हर बेरोजगार युवक को सरकारी नौकरी देना सरकार के लिए संभव नहीं है, लेकिन सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाने का प्रयास कर सकती है। पिछले तीन वर्ष में केंद्र सरकार ने इसको लेकर कई योजनाएं बनाई हैं। बड़ी संख्या में युवा इनका लाभ प्राप्त कर रहे।

विज्ञापन


चुनाव के समय नेता सरकारी नौकरी देने के लिए केवल झूठ बोलते हैं। यह बातें पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य मेहमान नंद पैलेस में सांसा की तरफ से आयोजित प्रदर्शनी के दौरान कही। राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास विशेष मेहमान थे।

डा. जितेंद्र सिंह ने प्रत्येक स्टाल का निरीक्षण किया और युवाओं का हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की ऊंचाईयों को छू रहा है। आर्थिक स्थिति में भारत 145 नंबर पर था। सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद आज भारत 100वें नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का कहना है कि 50वीं रैंकिंग पर पहुंच कर विश्राम करना है। जब प्रधानमंत्री किसी देश में जाते हैं, तो वहां लोगों को महसूस होता है कि विश्व के सबसे शक्तिशाली देश का मुखिया उनके बीच पहुंचा है। दूसरे देशों को लगने लगा है कि कल को अपने देश की जीविका के लिए इसी देश पर निर्भर रहना है और मुखिया के साथ संबंध बनाकर रखने होंगे।

आज का किसान आधुनिक किसान बन गया है। स्पेस के माध्यम से मिट्टी की जांच की जा रही है। मिट्टी अनुकूल है कि नहीं, इसका पता लगाने के बाद ही किसान खेती कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि तीन वर्षों में जिस प्रकार से प्रगति हुई है। इसी को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

कई वर्षों में जो कार्य नहीं हुए, वह आज मोदी सरकार में हो रहे हैं। बिना बैंक एकाउंट के खाता खोलने का काम सरकार ने किया है। तीन वर्षों में जीरो वैलेंस पर तीस करोड़ खाते खुले और इन खातों में 70 हजार करोड़ जमा हो चुके हैं। पेंशन में बढ़ोतरी करना भी सरकार की उपलब्धि है।

मुद्रा योजना के तहत दस लाख रुपये तक बिना सूद के लोन युवाओं को दिया जा रहा है। स्टार्ट अप इंडिया योजना 2015 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत जो भी काम शुरू करता है, उसे टैक्स हॉलीडे दिया जा रहा है। अगर काम सही नहीं चल रहा, तो युवक तीन महीने के भीतर दूसरा काम शुरू कर सकता है।

उसके ऊपर कोई लाइबलिटी नहीं होगी। आज का बच्चा ध्यान रखने वाली सरकार मांग रहा है। प्रदर्शनी देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश महासचिव पवन खजूरिया, डीसी रविंद्र कुमार व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें