कठुआ। स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण के पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले भर में 84.94 प्रतिशत नौनिहालों ने दो बूंद जिंगदगी की पिलाई। जिले के पांच ब्लाकों में दिन भर अभियान चलाया गया और पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गई।
मुख्य कार्यक्रम महात्मा गांधी जच्चा बच्चा अस्पताल में आयोजित किया गया। इसमें जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई और सभी को इस अभियान सेे जुड़ने का आह्वान किया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. चित्रा वैष्णवी ने बताया कि इस बार जिले भर में 95020 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी थी। पहले चरण में 82798 बच्चे इस दवा को पी पाए हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तक दूसरे चरण के तहत घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल 562 बूथों पर अभियान चलाया गया। इनमें 12 ट्रांजिट कैंप भी थे, जिनमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। शाम को विभिन्न ब्लाक से प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण इलाकों में 71656 बच्चों और शहरी इलाकों में 11142 बच्चों को कवर किया जा सका। वहीं हाई रिस्क एरिया में 1308 बच्चे कवर किए गए। बिलावर में सबसे अधिक 93.49 प्रतिशत बच्चों को कवर किया जा सका। वहीं परोल में सबसे कम 82.3 प्रतिशत बच्चों को कवर किया जा सका है। ऐसे में अब आज और मंगलवार को बचे हुए 12222 बच्चों को कवर किया जाएगा।
उधर बनी में विधायक जीवन लाल ने उपजिला अस्पताल में अभियान की शुरूआत कराई। महानपुर में पूर्व सरपंच रंगील सिंह ने ट्रामा अस्पताल में अभियान का आगाज करवाया।
बाक्स
इस बार पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर 12 ट्रांजिट टीमों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही एक मॉनीटरिंग कमेटी भी गठित की गई थी, जिसे हर पल की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी। ऐसे में जिले में इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां कर रखी थीं।
ब्लाक वार प्रतिशत
ब्लाक प्रतिशत
परोल 82.3
हीरानगर 83.83
बिलावर 93.49
बसोहली 88.71
बनी 92.1
लक्ष्य प्राति के अंाकड़े
ब्लाक चिन्हित नौनिहाल दवा पीने वाले नौनिहाल हाई रिस्क
परोल 31177 25674 594
हीरानगर 19610 16440 535
बिलावर 24487 22895 115
बसोहली 11923 10578 064
बनी 7823 7211
बसोहली में भी चला पल्स पोलियो अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बसोहली। रविवार को बीएमओ ने पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया, जिसमें 0-5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे पिलाई गईं। डाक्टर नीरज नागपाल ने बताया कि बसोहली में कुल 107 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए, जिसमें तहसील के अंर्तगत पड़ने वाले सभी गांव के बच्चों को बूथों पर ले जाकर पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गई। इसमें लगभग 10578 बच्चों को दवा पिलाई गई।
हीरानगर में विधायक ने शुरू कराया अभियान
हीरानगर। उप जिला अस्पताल में हीरानगर विधायक कुलदीप राज ने बच्चों को खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया । इस अवसर पर ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओंकार नाथ, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. गुरु प्रसाद शर्मा, सुशांत शर्मा व तीर्थ राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे । कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि हीरानगर ब्लाक में 0-5 वर्ष तक के 16440 बच्चों को इस बार पल्स पोलियो अभियान के इस चरण में बूंदें पिलवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरे ब्लाक में 115 बूथ बनाए गए हैं, 02 ट्रांजिट कैंप स्थापित किए गए हैं, 460 वैक्सिनेटर, 23 सुपरवाइजर व 2 मोबाइल टीमें गठित की गई थीं। बार्डर एरिया होने के कारण अस्थायी तौर पर रह रहे गुज्जर बक्करवाल, मजदूरों को विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित कर इसका लाभ देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूट न जाए।