अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
आल जेएंडके अनुबंध लेक्चरर फोरम ने प्रदर्शनी मैदान में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। लेक्चरों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। लेक्चररों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। लेक्चररों ने हमारी मांगे पूरी करो, लेक्चररों को उनका हक दो नारे भी लगाए। प्रदेश सरकार लेक्चररों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
वहीं, लेक्चररों की भूख हड़ताल 118वें दिन में प्रवेश कर गई है। फोरम के अध्यक्ष अरुण बख्शी ने बताया कि लेक्चररों को सिविल सर्विस स्पेशल प्रोविजन एक्ट 2010 के तहत नियमित किया जाना है मगर प्रदेश सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर रही है। लेक्चरर अपनी नियमितीकरण की जायज मांग प्रदेश सरकार से कर रहे हैं। मौजूदा समय में लेक्चररों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
प्रदेश सरकार को लेक्चररों को जल्द से जल्द नियमित करना चाहिए। लेक्चरों को मांग मनवाने के लिए तपती धूप में हड़ताल करनी पड़ रही है। प्रदेश सरकार लंबे समय से लेक्चररों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे लेक्चरर हताश है। लेक्चररों को प्रोविजन एक्ट 2010 के तहत शीघ्र पक्का किया जाए। इस मौके पर ज्यादा संख्या में लेक्चरर मौजूद रहे।