नौशेरा (ब्यूरो) । उपजिला नौशेरा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के दो महिलाओं गुरमीत सिंह (45) पत्नी जोगिंदर सिंह व इंद्रजीत सिंह कौर (35) पत्नी सुखमीत सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरमीत सिंह के पति जोगिंदर सिंह निवासी किला दराल ने बताया कि सरदार सिंह पुत्र ठाकुर सिंह, विक्रम सिंह पुत्र सरदार सिंह, जोगिंद्र सिंह ने साथियों समेत गुरमीत कौर पर हमला किया। महिला के परिजनों ने थाना प्रभारी नौशेरा से कार्रवाई की मांग की है।