सोमवार सुबह से दो बार आतंकियों और सेना के बीच गोलियां चलने की खबर है। सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल भी हुआ है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
जवान की पहचान लांस नायक धनंजय कुमार के तौर पर हुई है, जो 18 राष्ट्रीय राइफल्स का था। सेना को सूचना है कि इस इलाके में अभी भी तीन से चार आतंकी छिपे हुए हैं।
यह आपरेशन सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है, जबकि बाहरी घेरा सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा किया गया है।
सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड जारी
एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले के कालारूस इलाके में पिछले कई दिनों से आतंकियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन में सेना ने मुठभेड में एक आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड अभी भी जारी है।
आंतकवादियों और सेना के बीच मंगलवार तड़के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आमना-सामना हुआ। इसके बाद दोनों ओर से जमकर फायरिंग की गई। इस दौरान सेना के जवान एक आतंकवादी को मार गिराने में सफल रहे।
कालारूस के जंगलों में हुई इस मुठभेडों में सेना अब तक कुल पांच आतंकवादियों को मार गिरने में सफल रही है। वहीं, इन मुठभेंडों में सेना के तीन जवान भी शहीद हो चुके हैं। कालारूस में लांस नायक धनजंय कुमार शहीद हो गए थे।
आतंकी सेना का घेरा तोड़ भाग निकले
कुपवाड़ा के कालारूस इलाके में घुसपैठ में सफल हुए 7 से 8 आतंकियों को नियंत्रण रेखा के करीब सेना द्वारा रविवार सुबह रोकने के बाद शुरू हुई मुठभेड़ सोमवार को भी रुक-रुक कर चलती रही।
सेना के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सेना के जवानों और आतंकियों के बीच गागल लोलाब में मुठभेड़ हुई, जो कालारूस के साथ ही पड़ता है। यहीं से आतंकी सेना का घेरा तोड़ भाग निकले थे।
सेना ने अतिरिक्त बल मंगवा कर पूरे इलाके को घेर लिया है। सेना घने जंगलों में आतंकियों को तलाशने के लिए हेलीकाप्टर की भी मदद ले रही है।