बिलावर। डिग्री कॉलेज बिलावर में दाखिला प्रक्रिया जारी है। कॉलेज में विभिन्न सत्रों में सोमवार तक 254 छात्रों ने दाखिला ले लिया है। यह जानकारी देते हुए कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सुनील उप्पल ने बताया के सेमेस्टर-1 में 96, सेमेस्टर-3 में 94 और सेमेस्टर-5 में 64 छात्रों ने दाखिल लिया है। उन्होंने कहा कि दाखिला प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए दूरी कट ऑफ लिस्ट को भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।
वहीं, कॉलेज में दाखिल लेने आए छात्रों की सुविधा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इस दौरान छात्रों को दाखिला लेने में पेश आ रही दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। एबीवीपी की ओर से कॉलेज में आने वाले नए छात्रों को हर प्रकार से मदद दी जा रही है। यह जानकारी छात्र संगठन के नेता सुनीत ठाकुर ने दी।