लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के चुनाव में 238 उम्मीदवारों ने 26 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किया है। कारगिल के जिला उपायुक्त विकास कुंडल के अनुसार एक अगस्त से नामांकन भरने की आखिरी तिथि आठ अगस्त तक विभिन्न रिटर्निंग अफसरों को 238 नामांकन हासिल हुए है।
नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 11 अगस्त है। 27 अगस्त को मतदान होगा और 31 अगस्त को मतगणना होगी। कुंडल के अनुसार परिषद के चुनाव में शादे मतदान केंद्र सबसे ऊंचा मतदान केंद्र होगा जोकि 13850 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। चार मतदान केंद्रों में रालाकुंग, फेमा, शुन चुमीक गयालसा और शादे तक मतदाताओं को पहुंचाने के लिए हेलिकाप्टर सेवा का इस्तेमाल किया जाएगा।
83844 मतदाताओं के लिए कुल 258 मतदान केंद्र बनाए गए है। 121 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील, 74 को संवेदनशील और 63 को सामान्य मतदान केंद्र के रूप में वर्गित किया गया है।