फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर पलटने से 22 यात्री घायल

Fri, 19 Sep 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी के पलमा नगरोटा इलाके में अनियंत्रित और तज रफ्तार मेटाडोर वीरवार को सड़क किनारे पलट गई। इसमें सवार 22 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार, मेटाडोर राजोरी से रेहान क्षेत्र की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी। इस बीच चालक एक तीव्र मोड़ पर संतुलन खो बैठा और वाहन करीब तीन फुट खाई में जा गिरी। इससे वाहन में सवार 22 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय निवासियों और पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।घायलों की पहचान अब्दुल गणी, वासिद शाह, रत्तन सिंह, सज्जाद अहमद, मोहम्मद रियाज, अब्दुल हक्क, प्रवीन अख्तर, मोहम्मद रजाक, मोहम्मद अस्लम, अब्दुल कयूम, कुलबीर सिंह, निसार हुसैन, कुलबीर कुमार, निसार हुसैन, मोहम्मद रशीद, बलदेव सिंह, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद सखी, मकसूद अहमद, मनीजा बेगम, तसवीर हुसैन, बशारत हुसैन, सुशील कुमार, जफर शाह और मीर हुसैन के रूप में हुई है।

अस्पताल में उपचार करवा रहे घायल बशारत हुसैन ने बताया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर  लिया है। वहीं एक अन्य हादसे में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक शहर के ठंडी कस्सी क्षेत्र से राजोरी की तरफ आ रहे थे। तभी सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो कर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुमित कुमार को जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे युवक आजम खान का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें