जम्मूू संभाग में पेंशन की पिछले कई वर्षों से समाज कल्याण विभागों में धूल फांक रही फाइलों को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। इंटीग्रेटेड सोशल सिक्योरिटी स्कीम के अंतगर्त समाज कल्याण विभाग की महानिदेशक रेहाना बातुल ने शनिवार को पेंशन के 21943 लंबित मामलों को मंजूरी दे दी है। इसमें जम्मू जिले के 7902, कठुआ जिले के 3420, उधमपुर के 46, रियासी के 566, राजौरी 4645, पुंछ में 3509, रामबन में 11, डोडा में 1193, किश्तवाड़ में 651 पेंशन मामलों को मंजूरी दी गई है।