फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः वसीम बारी के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सहित कई नेता, दी श्रद्धांजलि

Sun, 12 Jul 2020 12:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वसीम बारी के घर पहुंचकर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, अविनाश राय खन्ना और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना समेत कई अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता वसीम बारी के घर पहुंचे। इस दौरान सभी ने दिवंगत भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई को श्रृद्धांजलि दी। साथ ही परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बता दें कि बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और उनके छोटे भाई की हत्या को लश्कर के दो आतंकियों ने अंजाम दिया। इसमें एक पाकिस्तानी और दूसरा स्थानीय आतंकी है। बुधवार रात नौ बजे पुलिस थाने के ठीक सामने हुए इस तिहरे हत्याकांड में भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात और वारदात के समय मौके से गायब सभी 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    
विज्ञापन


आतंकी तंजीमों के शीर्ष कमांडरों के सफाए और लगातार ध्वस्त हो रहे नेटवर्क से बौखलाए आतंकी नेताओं की हत्याओं करने पर आमादा हो गए हैं। कश्मीर घाटी में आतंकवाद के शुरुआती दिनों से लेकर हाल के वर्षों तक ज्यादातर सियासी हत्याएं चुनावी वर्ष में हुई हैं लेकिन आतंकी वारदातों का ऐसा सिलसिला अब बिना चुनाव के भी तेज हो गया है।
विज्ञापन


एक महीने में चार हत्याएं हो चुकी हैं। भाजपा के बांदीपोरा जिलाध्यक्ष और उनके दो परिजनों की हत्या से एक माह पूर्व आठ जून को अनंतनाग में कांग्रेस नेता और सरपंच अजय पंडिता की हत्या कर दी गई थी। घाटी में जम्हूरियत की मजबूती में जुटे नेताओं, कार्यकर्ताओं से लेकर पंचायती नुमाइंदों पर पहले भी आतंकी हमले होते रहे हैं। 2011 से अब तक 19 पंचायती नुमाइंदों की हत्या की जा चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें