फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ दूर बनाने पर ग्रामीण भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। लोकसभा चुनाव को लेकर नौशेरा तहसील गणया पंचायत में पोलिंग बूथ दूर बनाने पर लोग भड़क गए। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, मौके पर पहुंच कर तहसीलदार ने लोगों को वाहन मुहैया करवा कर शांत करवाया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी सुखदेव सिंह, बहादुर सिंह, करतार चंद, सुशील कुमार, सत्या देवी व रेणु कुमार ने बताया की गणया पंचायत के लिए सात किलोमीटर दूर लंगर में पोलिंग बूथ बनाया गया है, जिसका कड़ा विरोध करते हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को वोट में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगामी विधानसभा चुनाव में अगर पोलिंग बूथ गणया में नहीं बनाया गया तो मतदान नहीं करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार बाबू राम चौधरी ने वाहन मुहैया करवा कर लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें