जम्मू। जानीपुर के मुट्ठी इलाके में एक निजी कंपनी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिस पर लिखा है कि वह अपनी ही कंपनी के एक सहयोगी द्वारा चोरी के लगाए गए आरोप से आहत था। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार राजेश दत्ता शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए बाथरूम गया। डेढ़ घंटे तक वह बाहर नहीं आया। परिवार के लोगों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखा कि वह शॉवर से बंधे दुपट्टे से लटका हुआ है। यह देखकर चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। राजेश को जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। राजेश के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने लिखा है कि कंपनी के एक सहयोग ने उस पर चोरी का इलजाम लगाया है, जिससे वह आहत था। पुलिस ने राजेश का मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। उसके मोबाइल की काल डिटेल की जांच भी की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसके फोन लगातार कौन लोग संपर्क में थे।