श्रीनगर। गणतंत्र दिवस पर घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। करीब दो दर्जन अलगाववादी नेताओं को हिरासत में लिया। हुर्रियत कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं को नजर बंद पहले से ही कर दिया गया है।
हुर्रियत कांफ्रेस द्वारा जारी बयान के अनुसार पीडीपी की सरकार उनके राजनीतिक मुद्दे का हनन कर रही है। यासीन मलिक को पहले से ही हिरासत में ले लिया गया है। मीरवाइज उमर फारूक और सैयद अली शाह गिलानी को नजर बंद कर दिया गया है। सोच और समझ के बीच जंग जारी है। उनकी राजनीतिक गतिविधियों को रोका गया हे। रात के समय लोगों की तलाशी ली जा रही है। केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस लोगों को दमन कर रही है। सरकार अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही है। गणतंत्र दिवस महज एक बहाना है। इसकी आड़ में नेताओं की धरपकड़ की जा रही है। दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। उनकी आवाज को इन साजिशों से दबाया नहीं जा सकता है।