जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आई बाढ़ के बाद भारत-पाक सीमा पर तबाह हो चुकी बाड़ और बीएसएफ चौकियों को दोबारा से बनाने के लिए केंद्र ने 21 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ के बाद प्रभावित अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों और सुरक्षा बल के मुख्यालयों का हालिया दौरा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने अनुदान को मंजूरी दी।
बीएसएफ ने पहले ही सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तबाह हो चुकी बाड़ को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।
बीएसएफ अधिकारियों ने राजनाथ सिंह को उनके हेडक्वार्टर दौरे के दौरान 30 बॉर्डर पोस्ट को हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया था। अधिकारियों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने तुरंत अनुदान को मंजूरी दे दी।