जम्मू। सुरक्षाबलों के काफिले गुजरने के लिए जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बुधवार को फिर आम वाहनों की आवाजाही फिर बंद रही। सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक आम वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध था। इसके कारण घाटी, भद्रवाह, डोडा और किश्तवाड़ की जाने वाले यात्रियों का बस स्टैंड और आसपास के इलाके में जमावड़ा लगा रहा। इसके साथ ही चुनावी ड्यूटी के लिए काफी संख्या में बसें लगाए जाने के कारण कई मार्गों पर यात्री वाहनों की भारी कमी भी देखने को मिली। इस करण आम लोगों को दिन भर परेशानी से दो-चार होना पड़ा।
जम्मू बस स्टैंड पर बुधवार को यात्रियों का जमावड़ा दिखा। इसमें श्रीनगर, सहित चिनाब वैली जाने वाली यात्रियों की संख्या अधिक था। यात्री अपने सामान के साथ बस स्टैंड पर बैठे घंटों इंतजार करते रहे।
इस फैसले से खफा भी दिखे घाटी के यात्री
श्रीनगर की ओर सफर करने वाले यात्रियों में सरकार के इस फैसले से नाराजगी दिखी। उन्होंने इस फैसले को जन विरोधी बता रहे थे। लोगों का कहना था कि शाम पांच जम्मू से वाहन चलते हैं, जिस कारण हाईवे पर लंबा जाम लग जाता है। पांच से सात घंटे का 12 से 13 घंटे में पूरा होता है।
ग्रामीण क्षेत्र के लिए बसों की कमी
चुनावी ड्यूटी पर बसों के लगने से कई मार्ग पर यात्री वाहनों की कमी है। इसमें जम्मू से पुंछ, राजोरी, सुंदरबनी के साथ अन्य क्षेत्रों के लिए जाने वाली बसों की संख्या में कमी आई है। बस एसोसिएशन की माने तो सात से आठ सौ निजी बसे चुनावी ड्यूटी पर लगी है। इसके कारण यात्रियों के लिए बसों की संख्या कम है।