फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर होंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर होंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध
विज्ञापन

वीडियोग्राफी से रखी जाएगी नजर, कुछ जगहों पर सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। इस बार लोकसभा चुनाव में जिले की तीन विधानसभा में कुल 48 संवेदनशील मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन मतदान केंद्रों पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। इनमें अतिरिक्त जवान होंगे और कुछ पर वीडियोग्राफी के जरिए नजर रखी जाएगी। मौजूदा समय में पुलिस व प्रशासन इनकी सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए जिले के तीन विधानसभा में इस बार 524 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें 48 मतदान केंद्र संवेदनशील होंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या उधमपुर विधानसभा में ज्यादा है। उधमपुर विधानसभा में 169 मतदान केंद्रों में 22 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। इसके अलावा रामनगर विधानसभा में 206 मतदान केंद्रों में से 18 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं, जबकि चिनैनी के 149 मतदान केंद्रों में से आठ मतदान केंद्र संवेदनशील होंगे। सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। इनमें विशेष तौर पर वीडियोग्राफी की जाएगी और कुछ में प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस की इन मतदान केंद्रों पर विशेष तौर पर नजर रहेगी। संवेदनशील मतदान केंद्रों में अन्य मतदान केंद्रों के मुकाबले में ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें