फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मीर बोले, भाजपा और उसके सहयोगी जम्मू-कश्मीर में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीतेंगे

Thu, 28 Mar 2019 12:00 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने श्रीनगर में बुधवार को कहा कि कांग्रेस देश में एकमात्र एकजुट शक्ति है। जो सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतें जो सत्ता के लिए लोगों को विभाजित करना चाहती हैं, उनको हराने में सक्षम है।
विज्ञापन


वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। मीर ने पार्टी को एकमात्र राजनीतिक संगठन के रूप में वर्णित किया, जिसने देश के लोगों की सेवा की है और अपनी क्षमता के अनुसार ऐसा करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। 

मीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के आंदोलन का प्रतिनिधित्व करती है और वह देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र की रक्षा करना जारी रखेगी। संवाददाताओं से बात करते हुए मीर ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी जम्मू और कश्मीर में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीतेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह उनकी चुनौती है कि भाजपा 23 मई के बाद देश में सत्ता में नहीं रहेगी। उनकी पार्टी और नेकां के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था पर मीर ने राज्य की छह लोकसभा सीटों के बारे में कहा कि घाटी में दो और लद्दाख में दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला होगा।

उन्होंने कहा कि नेकां ने जम्मू क्षेत्र में कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ीं और हमने श्रीनगर में उम्मीदवार नहीं उतारा, लेकिन  बाकी सीटों पर मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि इन सीटों पर कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं है। वह लोगों के पास जाएंगे और लोगों को फैसला करने देंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा द्वारा किए गए जितने भी वादे थे वह उनको पूरा करने में विफल रही और लोगों को भी इसका पूरा पता लग चुका है कि वह वादे नहीं थे केवल जुमले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें