फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 11 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम को रामसू पुलिस थाना के निकट मुम पासी के पास श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही टैक्सी (तवेरा) पर पहाड़ों से काफी पत्थर गिर आए। इस हादसे में वाहन में सवार 11 यात्री घायल हो गए। सभी को पीएचसी रामसू ले जाया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पांच को जिला अस्पताल रामबन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हादसे में घायल हुए सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों जानकी देवी, हीरा लाल, वकील शाह, अभिमानवी और दानिश शामिल हैं। जबकि रामसू में छह कांता देवी, गुड़ु, संजीत सिंह, कृषि, छोटू और सुमित कुमार का इलाज किया गया। थाना प्रभारी नवीन अंगराल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें