जम्मू। बाहु प्लाजा अक्कूपेंट एसोसिएशन ने पार्किंग फीस में बढ़ोतरी के विरोध में जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदार और स्थानीय दुकानदारों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि जेडीए ने पार्किंग फीस बढ़ा दी है। अब दस की जगह 25 रुपये वसूले जा रहे हैं। वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं है। सड़क पर वाहन पार्क करने पर भी पर्ची काटी जा रही है। जेडीए व्यापारियों को परेशान कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्किंग फीस लेने के बावजूद शौचालय बदहाल हैं। सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है, जिससे वाहन चालक मालिक परेशान हैं।