फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अधिकतर एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के छन्नी इलाके में एटीएम में लूट के प्रयास में एक बड़ी चूक सामने आई है। एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड ही नहीं था। शहर के अधिकतर एटीएम ऐसे हैं, यहां सिक्योरिटी गार्ड नहीं है, जो एटीएम में लूट और चोरी की घटनाओं की मुख्य वजह है। जिला पुलिस ने बैंकों को हिदायत दी है कि वह एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड रखें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां आवाजाही कम रहती है। इन जगहों पर लगे एटीएम में अधिकतर में सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता का कहना है कि छन्नी की घटना पुलिस के गश्ती दल की मुस्तैदी से टल गई। बैंकों की जिम्मेदारी बनती है कि एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड रखें।

लुटेरों का पता नहीं
छन्नी में यूको बैंक का एटीएम लूटने का प्रयास करने वालों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगाने में लगी हुई है। लुटेरों ने तीन दिन पहले एटीएम से करीब 17 लाख लूटने की कोशिश की थी। पुलिस को मौके से एक कटर मिला है, जो पुराना है। कटर से मशीन का एक तरफ का हिस्सा काटा गया था। इसकी मदद से मशीन खोली गई। तकनीक की मदद से इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें