फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा फोर्स ने मनाया 25वां स् थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डेल्टा फोर्स ने अपना 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस संदर्भ में चिनाब घाटी के हेडक्वार्टर बटोत में कार्यक्रम हुआ, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सेना के जनरल कमांडिंग आफिसर राजीव नंदा ने कहा कि 24 साल से चिनाब घाटी में अमन और शांति बहाल करने में करीब साढ़े तीन सौ अधिकारी व जवान कुर्बानी दे चुके हैं। उन शहादत के चलते ही आतंकवाद को कुछ हद तक खत्म करने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

फोर्स ने हासिल किए 1380 अवार्ड
अधिकारी ने कहा कि छह सितंबर, 1994 को डेल्टा फोर्स की स्थापना की गई थी। इसके बाद लगातार काम करते हुए 1380 गैलेंटरी आवार्ड भी हासिल किए हैं। इसमें एक अशोक चक्र, पांच कीर्ति चक्र, 46 शौर्य चक्र सहित कई पुरस्कार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें