कटड़ा। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए दिल्ली से आए एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार विजय शर्मा निवासी रोहिणी सेक्टर-16 (दिल्ली) भवन के पास बैटरी कार स्टैंड के पास अचानक गिर पड़े। इस पर उन्हें तत्काल भवन स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत लाया घोषित कर दिया। विजय शर्मा पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए थे। ब्यूरो