फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में कई सड़कें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। वीरवार की रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई बारिश से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। क्षेत्र के नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। चिनाब दरिया भी उफना पर है।
विज्ञापन

वीरवार देर रात को बादलों की गूंज के साथ ही बिजली कड़कने के बाद बारिश ने उग्र रूप दिखाया। इसके बाद पूरी रात बारिश जारी रही। लगाता हो रही बारिश से क्षेत्र में चिनाब दरिया के साथ ही अंजी तवी का पानी भी पूरे उफान पर रहा। पहाड़ी क्षेत्र भमाग में बारिश ज्यादा होने के कारण अंजी का पानी मिट्टी के रंग की तरह रहा। इसके अलावा जिले के अन्य छोटे नाले भी पानी से भर गए। बारिश से क्षेत्र की कई सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। सबसे ज्यादा नुकसान पहले से ही खराब संपर्क सड़क मार्गों का हुआ। कई मार्गों का काफी हिस्सा बारिश के पानी के साथ बह गया, जिससे वहां पर चलने वाले वाहनों के चालक काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तक मौसम काफी ठंडा रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद सूरज के दोबारा निकलने के बाद गर्मी व उमस बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें