फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे हटने को तैयार नहीं मनरेगा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्थायी कर्मचारी बनाने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों ने लगातार पांचवें दिन ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान तेज बारिश की भी परवाह नहीं की। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने के बाद ही प्रदर्शन बंद होगा।
विज्ञापन

आल मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट उधमपुर के बैनर तले मनरेगा कर्मियों ने बारिश में भीगते हुए धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद असलम व संजीव अत्री व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि सभी को राज्यपाल से बहुत ज्यादा उम्मीद है, इसलिए सभी को 16 जुलाई को बातचीत का न्योता मिला है। बातचीत के दौरान सचिवालय के अधिकारियों के सामने विस्तार से मांगों को रखेंगे।
उन्होंने कहा कि स्थायी कर्मचारी बनाने व प्रमोशन की मांग को लेकर कर्मचारी कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा था और हर बार मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला, लेकिन किसी ने भी वादे को पूरा करने के लिए काम नहीं किया। मनरेगा कर्मी दिन रात ग्रामीण इलाकों में काम में जुटे रहते हैं। सभी से स्थायी कर्मचारी की तरह काम लिया जाता है, लेकिन न तो गुजारे लायक वेतन दिया जाता है और न ही किसी को स्थायी कर्मचारी बनाने के लिए कोई जॉब पालिसी तैयार की जाती है। अब उनके पास हड़ताल करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। जब तब मांग पूरी नहीं होती है आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें