फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को मिल रहा घर की तरह भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करीब डेढ़ महीने तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए उधमपुर जिले में लगाए गए लंगरों में घर की तरह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी लंगर कमेटियों ने अपना मेन्यू लगभग एक सा रखा है। सुबह के समय नाश्ते में ब्रेड पकोड़ा, चाय, पूड़ी और चना दिया जा रहा। इसके अलावा कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओें के लिए रात के समय रुकने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शहर के जखैनी इलाके में श्री नीलकंठ मां देवी संस्था फिरोजपुर पंजाब की तरफ से लंगर लगाया गया है। बुधवार को जब अमरनाथ यात्रा उधमपुर से होकर गुजरी तो श्रद्धालुओं को नाश्ते में चाय, ब्रेड पकौड़ा, पूड़ी-चना, बिस्कुट, आलू पराठा खिलाया गया। इसके साथ ही मीठे में प्रसाद के रूप में हलवा वितरित किया गया। दोपहर के भोजन में राजमाह, चावल, कढ़ी, मिक्स सब्जी और रोटी की व्यवस्था है। रात के खाने में भी यही उपलब्ध होगा।
लंगर प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि लंगर में खाने पीने की व्यवस्था के साथ रहने की भी व्यवस्था है। करीब 300 अमरनाथ यात्री बिना किसी परेशानी के आराम से रह सकते हैं।
विज्ञापन

शिव सेवा संस्था जयपुर ने उधमपुर के जखैनी के लोगों के सहयोग से जखैनी चौक पर लंगर लगाया है। इस स्थान पर अमरनाथ यात्रियों के रहने की व्यवस्था संसार पैलेस में की गई है। संस्था के प्रधान रमेश शर्मा तथा अर्जुन सरपंच ने बताया कि उनके पास करीब 400 यात्री रात को रुक सकते हैं। इस लंगर में सुबह के समय नाश्ते में ब्रेड पकौड़ा, पूड़ी चना, बिस्कुट, आलू पराठा व हलवा तैयार किया था। दोपहर को राजमाह, चावल, कढ़ी, मिक्स सब्जी थी। दोनों लंगरों के प्रबंधकों ने बताया कि तीन चार दिन के बाद मेन्यू में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। राजमाह के स्थान पर दाल तैयारी होगी और सब्जी भी बदली जाएगी। लंगर में कुछ विशेष नहीं बनेगा। सरकार की तरफ से निर्देश अनुसार ही लंगर तैयार होगा।
लंगरों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
प्रशासन के निर्देश अनुसार लंगरों में साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा गया है। इसके अलावा सुरक्षा के कड़े प्रबंध है। लंगरों के बाहर सीआरपीएफ व पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा लंगरों में सीसीटीवी कैमरे में भी लगे हैं। यात्रियों के लिए शौचालय की भी पूरी व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें