फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर थाने के 23 पुलिसकर्मी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। जिला विकास बोर्ड के चेयरमैन और पीएचई मंत्री शामलाल के काफिले को कूटा मोड़ पर प्रदर्शनकारियों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने की गाज पुलिसकर्मियों पर गिरी है। इस मामले में हीरानगर थाने के 23 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इन्हें जिला पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इनके स्थान पर जिला पुलिस लाइन से 23 पुलिसकर्मियों को हीरानगर थाने में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कठुआ में शनिवार को आयोजित हुई जिला विकास बोर्ड की बैठक में भाग लेने आ रहे पीएचई मंत्री शाम चौधरी के काफिले को पहले नेशनल हाईवे फिर लौंडी लिंक मार्ग से ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों जगह प्रदर्शनकारियों को देखते हुए काफिले को एक बार फिर नेशनल हाईवे पर गलत दिशा से ले जाने की कोशिश की गई थी। इस बीच हिंदू एकता मंच समेत अन्य लोगों ने मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश करते हुए काले झंडे भी दिखाए थे। काफिले के एक वाहन पर पथराव की भी सूचना थी। पुलिस ने इस संदर्भ में हिंदू एकता मंच के पदाधिकारियों के खिलाफ भी आरपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें