फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: बाढ़ में सब लुटा चुके पीड़ितों को मिले 47 रुपए

Wed, 03 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ में अपना सब कुछ खो चुके लोगों के साथ सरकार ने मुआवजे के नाम पर बहुत ही भद्दा मजाक किया है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू के मढ़ ब्लॉक के सारूरा गांव के 25 लोगों को जो चेक दिए हैं इन चैकों में जो राशि भरी गई है वह महज 47 रुपये से लेकर 378 रुपये तक हैं।

इस मामले पर जब लोगों ने रोष जताना शुरु किया तो पीडीपी सरकार इसे पिछली सरकार का फैसला बता कर इस सब से अपने आप को अलग कर लिया। अधिकतर चेकों में 94 रुपए की आर्थिक मदद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि 2014 में आई बाढ़ में उनका भारी नुकसान हुआ था। कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा कर रिकॉर्ड तैयार किया था।  

कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरपंच को 25 चेक दिए थे। जिन्हें देखकर गांव के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। ये चेक महज 47, 80, 94 और 378 रुपये के हैं। कुछ किसान इतने गुस्से में थे कि चेक अधिकारियों को लौटा दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें