फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSA शिक्षकों के वेतन के लिए 436 करोड़ रिलीज

Wed, 03 Jun 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा बुधवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के अंतर्गत काम कर रहे टीचरों के बकाया वेतन के भुगतान के लिए 436 करोड़ रिलीज करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


राज्य के शिक्षामंत्री नईम अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र द्वारा एसएसए योजना के अंतर्गत उन्हें 396 करोड़ भेजे गए हैं और राज्य द्वारा 40 करोड़ मिलकर यह राशि 436 करोड़ बन गई है। इससे अब पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे एसएसए टीचरों के  बकाए वेतन के लिए रिलीज किया गया है।

गौरतलब है कि शिक्षामंत्री द्वारा हाल ही में अपने दिल्ली दौरे के दौरान एसएसए टीचरों समेत आरईटी टीचरों के बकाया वेतन के मामले को लेकर केंद्रीय एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी के साथ चर्चा की थी। उन्होंने केंद्र से जल्द  फंड रिलीज करने को कहा था। क्योंकि पिछले कई माह से हजारों टीचर अपने मासिक वेतन से वंचित थे।
विज्ञापन


 एसएसए अधिकारियों के अनुसार पिछली सरकार आवश्यक उपयोग प्रमाण पत्रों को भेजने में नाकाम रही थी जिसके कारण केंद्र सरकार द्वारा फंड रोके गए थे। मानदंडों के विचलन की शिकायतों के चलते केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष -2014-15 के केंद्र के 1100 करोड़ के शेयर में से केवल 504 करोड़ रिलीज़ किये थे जबकि बाकी के 600 करोड़ रोक दिए गए थे।

अख्तर ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा करीब सभी समस्याओं को ठीक कर दिया गया है और इस बात का भी आश्वासन दिलाया गया कि भविष्य में ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी क्योंकि  मौजूदा सरकार द्वारा सही योजनाओं का गठन किया गया है ताकि फंड सही तरीके से आते रहे।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे टीचरों समेत बाकी लोगों को आश्वासन दिलाया कि भविष्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह अपना  सर्वश्रेष्ठ योगदान दें ताकि स्कूलों की पढ़ाई का स्तर बढ़े।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें