फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिट्टा हॉटस्पॉट क्षेत्रों से 20 युवक गिरफ्तार, कठुआ जेल भेजा

Wed, 12 Mar 2025 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बाड़ी ब्राह्मणा/विजयपुर। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मंगलवार को चिट्टा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दबिश देकर 20 युवकों को गिरफ्तार किया। सभी को तहसीलदार के समक्ष पेश करने के बाद मेडिकल करवाया गया। इसके बाद कठुआ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें चार युवक बाड़ी ब्राह्मणा की बलोल खड्ड से चिट्टे के खरीद फरोख्त की आपबीती सुना रहे थे। इसमें युवक बता रहे थे कि चिट्टा बेचने वाले किसी की परवाह नहीं करते हैं। उन्हें पुलिस और प्रशासन का डर भी नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद बाड़ी ब्राह्मणा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने बलोल खड्ड और अन्य चिट्टा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दबिश दी।
इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 20 युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनकी तलाशी लेने पर सिरिंज, सिल्वर पेपर और नशे से संबंधित अन्य चीजें बरामद हुईं। सभी आरोपियों को बस के जरिये बाड़ी ब्राह्मणा लाया गया। यहां तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उनका मेडिकल करवाया गया। उन्हें कठुआ जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों में गुलशन कुमार, विवेक सिंह, राजकुमार, अजीत कुमार, कुशाब शर्मा, संजीव कुमार, मोहम्मद आबिद गनेई, विजय कुमार, अंकुश कुमार, राजेश सिंह, आसिफ नबी, आमिर महमूद खान, सुनील कुमार, जोसेफ खोखर, दीपक खजुरिया, अनिकेत आनंद, आविल आनंद, विमल कौल, राहुल ठाकुर और रोहित गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि नशे पर अंकुश के लिए नशा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दबिश दी जाती है। मंगलवार को भी अलग-अलग जगहों पर छापे मारे गए। इस दौरान 20 युवकों को गिरफ्तार कर कठुआ जेल भेजा गया है। डीएसपी प्रदीप सिंह ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाना और मादक पदार्थों के सेवन में शामिल लोगों का पुनर्वास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें