पिछले महीने 27 जुलाई को हुई बारिश से दो दिन पहले हुई बारिश से कम तबाही हुई है। हालांकि इस बार की बारिश से तवी नदी के किनारे काफी भूमि जलमग्न हो गई।
जिला उपायुक्त की ओर से राजस्व विभाग को आदेश दिया गया है कि जो जमीन पानी के तेज बहाव में बह गई, उसकी रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाए। वहीं 27 जुलाई को हुई बारिश से हुए नुकसान का शुरुआती आकलन किया गया है। संबंधित विभागों की ओर से डीसी को नुकसान की रिपोर्ट सौंपी गई है।
जिला उपायुक्त सिमरणदीप सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को बारिश से कुछ मकान टूटे, बिजली के ढांचे और सड़कों को नुकसान पहुंचा। इससे करीब 15 से 20 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
प्रशासन कोशिश कर रहा है कि इस नुकसान की भरपाई की जा सके। वहीं दो दिन पहले हुई बारिश से तवी किनारे काफी भूमि बह गई है। संबंधित विभाग को इसकी रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है।