फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी की घाटी के दुकानदारों से अपील, 'आप दुकानें खोलें, हम देंगे सुरक्षा'

Tue, 09 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में बंद - फोटो : PTI
विज्ञापन
पुलिस के एक्टिंग डीजीपी एसके मिश्रा ने घाटी के दुकानदारों से अपील की है कि वे बेखौफ दुकानें खोलें। पुलिस उन्हें पर्याप्त सुरक्षा देगी। मंगलवार को मिश्रा ने कहा अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद सही नहीं है।
विज्ञापन


लोगों के सामान्य जीवन पर इसका असर पड़ रहा है। अवाम को इस बंद को तोड़ने के लिए खुलकर आगे आना चाहिए। दुकानदार दुकानें खोलें, पुलिस भरोसा दिलाती है कि सभी को पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी। घाटी के हालात पर मिश्रा ने कहा पहले से स्थिति बेहतर हो रही है।

हिंसक घटनाओं को शून्य के स्तर तक ले जाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रित करने के लिए कोशिशें जारी हैं। यदि किसी तरह से स्थिति बिगड़ती है तो उसके लिए अतिरिक्त बल मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पेलेट गन के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र ने पहले से ही समिति का गठन कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद जो जरूरी होगा, किया जाएगा। अलगाववादियों द्वारा पुलिस कर्मियों को दी जा रही चेतावनी पर मिश्रा ने कहा वे ऐसा कर रहे हैं, लेकिन कायदा कानून को बनाए रखने के लिए पुलिस अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें