फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में डेंगू के दो और नए मामले सामने आए

Tue, 22 Sep 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने डेंगू के लिए चुनौती बढ़ा दी है। जीएमसी में मंगलवार को दो और पाजिटिव मामले सामने आए। दोनों मामलों में बच्चे डेंगू के डंक से पाजिटिव हुए हैं। जीएमसी में अब तक 13 पाजिटिव मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन


अस्पताल की बायो माइक्रो बायोलॉजी लैब में 22 संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के मरीजों का पहुंचना जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार ताजा बारिश से खासकर कंडी इलाकों में पानी जमा होने से डेंगू की आशंका बढ़ गई है।

संभाग में पहले ही कठुआ, सांबा, जम्मू, अखनूर आदि क्षेत्र डेंगू से प्रभावित रहे हैं। जीएमसी में मंगलवार को 26 सैंपलों की रिपोर्ट में दो बच्चों के पाजिटिव होने की अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल ने पुष्टि की।
विज्ञापन


संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश से पानी जमा होना लाजिमी है। ऐसे में डेंगू के लिए संवेदनशील इलाकों में मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ा दी है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में राजीव नगर, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, नरवाल यार्ड, वेयर हाउस, बस स्टैंड आदि क्षेत्र संवेदनशील रहे हैं।

डेंगू का एक पाजिटिव मामला सामने आने पर उसके निवास स्थान के आसपास के पचास घरों में एंटी लारवा स्प्रे और दूसरे एहतियात बरतने पड़ते हैं। नए मामलों में दोनों बच्चों का एसएमजीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डाक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। शहर के अस्पतालों की इमरजेंसी में रोजाना बड़ी संख्या में संदिग्ध बुखार के मामले पहुंच रहे हैं। इनमें रोजाना दर्जन तक मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

संभाग के कठुआ जिले में भी डेंगू के कई पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन ताजा बारिश से डेंगू के मामले बढ़ सकते हैं। हालांकि घाटी में तापमान गिरने से इसका असर नहीं दिखेगा। ले
विज्ञापन


किन जम्मू संभाग में अभी भी तापमान मच्छरों के पनपने के लिए ठीक है। डेंगू के अधिकांश पुराने मामलों में मरीजों को इलाज देकर छुट्टी कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें