फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में नापाक मंसूबे ध्वस्त, 2 आतंकी ढेर

Sat, 04 Feb 2017 04:35 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में सेना ने शनिवार को आतंकियों के नापाक मंसूबे ध्वस्त कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। सेना की ये कार्रवाई बारामूला जिले के सोपोर इलाके में हुई है। 
विज्ञापन

  #FLASH J&K: 2 terrorists killed by Baramulla Police and 53 RR in Baramulla district. More details awaited. — ANI (@ANI_news) February 4, 2017

अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना को बारामूला जिले के सोपोर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आतंकियों के मारे जाने की खबरे हैं। सुरक्षाबलों को मारे गए आतंकियों से एक एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है। 
विज्ञापन


#UPDATE: 2 terrorists killed by Baramulla Police & 52 RR in Baramulla district, J&K; 1 AK-47 rifle & 1 pistol recovered; Sanitisation op on.— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
विज्ञापन

पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करने वाले दो आतंकी भी हुए थे ढेर

सेना ने ढेर किए थे 2 आतंकी - फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले जम्मू संभाग के पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार की देर रात फेंसिंग के आगे काईयां क्षेत्र में करीब आधा घंटा तक भारत-पाक सेना के बीच गोलाबारी हुई थी। इस दौरान घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों के मारे गए थे

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब नौ बजे शाहपुर सेक्टर के काईयां में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने उस पार से चार से पांच आतंकियों के एक दल को भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ते देखा था ।

इस पर सेना की ओर से 30 से 40 राउंड फायर किए गए। इसके चलते घुसपैठिये पीओके की तरफ भागे। इस बीच दो गोली लगने से पीओके के क्षेत्र के पास ही गिर गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें