फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में दो आतंकी दबोचे, कई अहम जानकारियां मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने श्रीनगर शहर के एक होटल में छापा मारकर दो संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा। दोनों कश्मीर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक दोनों आतंकी श्रीनगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनसे विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।

एसओजी द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान कुपवाड़ा निवासी तनवीर अहमद बाबा और श्रीनगर शहर के नवाब बाजार निवासी शब्बीर अहमद के रूप में की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

कई अन्य अहम जानकारियां भी हासिल हुईं हैं

एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के मुताबिक दोनों आतंकियों का किस आतंकी संगठन से ताल्लुक है इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि दोनों लश्कर के लिए काम करते हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसओजी मुख्यालय में की जा रही पूछताछ के दौरान आतंकियों ने बताया कि वह गणतंत्र दिवस से पहले विस्फोट करने की साजिश कर रहे थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों से कई अन्य अहम जानकारियां भी हासिल हुईं हैं जिनका सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल खुलासा नहीं किया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें