अनंतनाग लोकसभा उप चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन और दो प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसके साथ ही यहां कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अंतिम दिन निर्दल प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद यासीन पोसवाल तथा सज्जाद अहमद डार ने नामांकन पत्र जमा किया।
यहां से नामांकन करने वालों में पीडीपी के तसद्दुक मुफ्ती, कांग्रेस के जीए मीर, राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी (एस) के संजय कुमार धर, आल जेएंडके किसान मजदूर पार्टी के गुलाम मोहम्मद वानी तथा निर्दल राकेश कौल पहले ही नामांकन कर चुके हैं।
उधर, श्रीनगर सीट पर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें नेकां के डा. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी के नजीर अहमद खान, जेएंडके लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के बिक्रम सिंह, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के चेतन शर्मा, राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी (एस) के सज्जाद रेशी तथा निर्दल सज्जाद हुसैन बेग, गुलाम हसन डार, फारूक अहमद डार तथा मेहराज खुर्शीद मलिक हैं।