फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकी ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ कर दाखिल हुए पांच विदेशी आतंकियों को लंबी मुठभेड़ के बाद गिराया। इनके साथ आए अन्य आतंकियों की तलाश के लिए सर्च आपरेशन जारी है।
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों के पास से 5 एके-47 राइफल, 1 आरपीजी (राकेट प्रोजेक्टाइल गन), 1 यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर) के अलावा अन्य हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के पास इतनी भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं कि वे कई दिन तक लगातार मोर्चा ले सकते थे। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पर सभी के पाकिस्तानी होने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि खुफिया एजेंसियों को एक दिन पहले ही हिजबुल और लश्कर द्वारा भारी संख्या में आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश किए जाने के इनपुट मिले थे।
विज्ञापन

आठ घुसपेठियों में से बाकी बचे

सैन्य प्रवक्ता कर्नल एनएन जोशी ने बताया कि वीरवार रात पीओके से आतंकियों के एक दल एलओसी पार कर जैसे ही भारतीय क्षेत्र में घुसा, सतर्क जवानों ने उनको चुनौती दी। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।

देर रात सेना द्वारा दो आतंकियों को मार गिराया गया था। अंधेरे का लाभ उठाकर अन्य आतंकी इलाके में झाडि़यों और चट्टानों के पीछे जा छिपे थे। आतंकियों के भारतीय क्षेत्र में आगे निकल जाने की आशंका के चलते अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर इलाके की घेराबंदी कर ली गई थी।

शुक्रवार सुबह एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। दोपहर तक चली मुठभेड़ के बाद सेना ने तीन और आतंकियों को मार गिराया। बांडीपोरा के एसएसपी मोहम्मद शब्बीर ने बताया कि करीब आठ आतंकियों द्वारा घुसपैठ किए जाने की सूचना है।

पांच के मारे जाने की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य आतंकियों के इलाके में कहीं छिपे होने की आशंका के चलते इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च आपरेशन जारी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें