फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साबां में सोमवार एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। दुघर्टना में 17 बर्षीय रोमी चौधरी और 52 बर्षीय अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

रोमी चौधरी चक बलोत्रा का रहने वाला था। जबकि एक अन्य मृतक अशोक कुमार चक छत्तका का रहने वाला था। यह दुर्घटना विजयपुर -छोवानी मार्ग पर हुई है। कमला मोड़ के पास अचानक ऑटो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे ऑटो पलट गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल विजयपुर में भर्ती करवाया। जिसमें डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल हुए पांच लोगों में तीन को जीएमसी के लिए रिफर कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के बाद ऑटो चालक फरार

इस घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर ल‌िया है। पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। घायलों की पहचान कर ली गई है।

घायल होने वालों में साहिल चौधरी पुत्र गिरधार लाल, अंकुश कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी विजयपुर, रितु देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी चक बलोत्रा, सपना रानी पुत्री रूपलाल निवासी महाराजपुर, रितु थापा पुत्री बलवंत राज निवासी विजयपुर शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें