फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पत्थरबाजी के चलते पलटा CRPF का वाहन, 2 जवान शहीद, 1 गंभीर घायल

Thu, 05 Apr 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

अनंतनाग जिले कोकरनाग इलाके में पत्थरबाजी की चपेट में आने के बाद सीआरपीएफ का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को इलाज के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक हिलर इलाके में ड्यूटी पूरी कर सीआरपीएफ के 164 एफ कंपनी की गाड़ी जवानों को लेकर देर शाम लौट रही थी। इस दौरान अचानक स्थानीय युवाओं ने वाहन पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गयी। प्रवक्ता के मुताबिक दुर्घटना में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। उनकी पहचान अनंतनाग जिले के वेरीनाग निवासी हेड कांस्टेबल निसार वानी और कोकरनाग निवासी रियाज़ के रूप में हुई।

हादसे में सीआरपीएफ के वाहन चालक रूप सिंह भी घायल हो गए हैं उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पत्थरबाजी की चपेट में आने के बाद सीआरपीएफ की गाड़ी एक बाइक से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीनों जवानों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दो कर्मियों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


तीसरे घायल पुलिसकर्मी रईस कमर का उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर में एक अप्रैल को शोपियां और अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में 13 आतंकियों के मारे जाने के बाद से ही कई जगह हिंसक प्रदर्शन और पथराव देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें