जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बीएसएफ की टुकड़ी पर बुधवार सुबह आतंकी हमला हुआ जिसमें बीएसएफ के दो जवान मारे गए हैं और 11 घायल हुए हैं। जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है।
आतंकियों ने चार स्थानीय नागरिकों का अपहरण भी कर लिया था। इन सभी लोगों को आतंकी नत्थाटाप की पहाड़ियों पर ले गए थे। टीवी रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षाबलों ने तीनों बंधकों तो छुड़ा लिया है। जबकि एक आंतकी के पकड़े जाने की भी खबर है।
बीएसएफ की टुकड़ी पर यह हमला जम्मू क्षेत्र में उधमपुर से 10 किमी दूर सनरूली हाईवे में हुआ है। जम्मू पुलिस के आईजी दानिश राणा ने बताया कि, 'हमलावर खेतों में छिपे हुए थे और वहां से उन्होंने बीएसएफ़ के दस्ते पर फायरिंग की।
अमरनाथ यात्री थे निशाने पर
आपको बताते चलें कि ये वहीं रास्ता हैं जहां से अमरनाथ यात्रियों का दस्ता निकलता है। आज जब हमला हुआ तब तक सेना और यात्रियों का दस्ता निकल चुका था। इसके बाद बीएसएफ का दस्ता निकला जिस पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी।
जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के जवानों पर हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, 'लंबे समय बाद नेशनल हाईवे पर आतंकी हमला हुआ है। चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि यह इलाका आतंकवाद से मुक्त था।'
उधमपुर में एक दशक में ये पहला हमला
पिछले एक दशक से अधिक समय में यह उधमपुर में इस प्रकार का पहला हमला है। घटना के कारण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
आतंकवादियों के बीएसएफ के वाहन पर हमला करने से पहले ही अमरनाथ यात्रियों को ले जा रहा काफिला राजमार्ग को पार कर चुका था
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उन चार जिलों में से एक है जहां हालात में सुधार का हवाला देकर उमर अब्दुल्ला नीत राज्य सरकार विवादास्पद सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) हटाना चाहती थी।