फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी ने नगरोटा में पकड़ी चरस की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नगरोटा में एक हफ्ते में दूसरी बार चरस तस्करी के बड़े प्रयास को विफल किया है। इस दौरान 34 किलो चरस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह दोनों चरस को कार में छिपाकर ले जा रहे थे। आरोपियों की पहचान बशीर अहमद खान गांदरबल और शौकत अहमद खनयार (श्रीनगर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनबीसी ने नगरोटा में नाके पर एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से 35 पैकेट में छिपा कर रखी 34 किलो चरस बरामद की गई। पूछताछ में पता चला है कि वह इस खेप को अनंतनाग से लेकर आए थे और इसे लेकर अजमेर जाने वाले थे। वहां से मुंबई ले जाने का प्लान था। इससे पहले एनसीबी ने 74 किलो चरस सहित दो कश्मीर के रहने वाले लोगों को गिरफ्तार किया था। अब तक एनसीबी ने दो मामलों में करीब 109 किलो चरस बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें