फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए उधमपुर में चुनाव प्रचार सोमवार शाम को थम गया। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक डाली। किसी ने रैली निकाल कर प्रचार किया, तो किसी ने घर-घर जाकर वोट मांगे। कुछ प्रत्याशियों ने अपने वार्ड में बैठक कर समर्थन मांगा।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के अंतिम सुबह आठ बजे से ही प्रत्याशी प्रचार में जुट गए थे। आजाद उम्मीदवारों ने घर-घर जाकर अपने पर्चे देकर चुनाव प्रचार किया। लोगों को बड़े-बड़े आश्वासन भी दिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शाम करीब पांच बजे डाक बंगला के नजदीक से बाइक रैली निकाली गई। रैली में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया विशेष तौर मौजूद थे। रैली कैपरी, एमएच चौक, सुभाष चौक, धार रोड, सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर इंदिरा चौक पर पहुंच कर संपन्न हुई। पवन खजूरिया ने कहा कि इस बार शहर के 21 वार्ड में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
उधर, पैंथर्स पार्टी के राज्य अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटयिा ने सुबह से लेकर शाम तक वार्डों में जाकर बैठकें कीं और लोगों से समर्थन मांगा। इसके साथ ही कई वार्डों में घर-घर जाकर मनकोटिया ने समर्थन मांगा। लोगों को पैंथर्स पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। विधायक पवन गुप्ता के 21 उम्मीदवारों ने भी जमकर प्रचार किया। कई स्थानों पर स्वयं विधायक ने जाकर लोगों से अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। शाम तक शहर के विभिन्न हिस्सों में चुनाव प्रचार को लेकर कार्यक्रम आयोजित होते रहे।
विज्ञापन

शाम के समय शुरू हुआ सोशल मीडिया पर प्रचार
चुनाव प्रचार थमने के बाद शाम के समय व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया पर प्रचार का सिलसिला शुरू हो गया। कार्यकर्ता व्हाट्सएप पर प्रत्याशियों के समर्थन में मैसेज भेज कर वोट डालने की अपील करने लगे। कई ने फेसबुक पर वीडियो व फोटो शेयर करना शुरू कर दिया। कई प्रत्याशियों ने तो ग्रुप बनाकर मैसेज भेजना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें