फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद रेलवे स्टेशन पर रहा सुरक्षा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। झज्जर कोटली के पास आतंकी हमले के बाद रेलवे स्टेशन जम्मू की सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ ने सक्रियता बढ़ा दी है। मुख्य प्रवेश द्वार पर यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफार्म तक सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। रेलवे भर्ती बोर्ड वाले प्रवेश स्थान पर भी कड़ी सुरक्षा दिखी। ब्यूरो
विज्ञापन


पुरानी तकनीक के लगे सीसीटीवी कैमरे
जम्मू। सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील जम्मू रेलवे स्टेशन पर अधिकांश सीसीटीवी कैमरे पुरानी तकनीक पर चल रहे हैं। यहां तक कि स्कैनर मशीनें भी नियमित काम नहीं करती हैं। जीआरपी में डीएसपी शशि ठाकुर ने कहा कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए लगभग सौ नए तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत है। उन्होेंने इसका आरपीएफ के समक्ष प्रस्ताव भी रखा था। स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी काफी पुरानी तकनीक के हैं। वर्षों से इनको बदला नहीं गया है। रेलवे स्टेशन के चारो ओर से खुला है, ऐसे में कोई भी संदिग्ध स्टेशन परिसर में घुस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें